RRB NTPC Admit Card 2025: CBT 1 एडमिट कार्ड जारी तिथि, परीक्षा तिथि, से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट

RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली Non-Technical Popular Categories (NTPC) परीक्षा का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। 11,558 पदों पर निकाली गई आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 एडमिट कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में यहां विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा तिथि एवं सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी तिथि के बारे में समझाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है |

हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि को लेकर एक नोटिस बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें बताया गया है आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा 2 जून से 22 जून 2025 तक एवं अंडरग्रैजुएट लेवल की परीक्षा 28 जून से 21 जुलाई 2025 तक चलने वाली है जानकारी के लिए बता दो दोस्तों यह बिल्कुल ही फर्जी न्यूज़ है झूठी अफवाहों से दूर रहे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है हालांकि संभावनाएं जताई जा रही है आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा अप्रैल 2025 महीने के अंत तक या फिर मई 2025 महीने की प्रथम सप्ताह में होने हो सकती है

Read Also RRB NTPC Exam 2025 Latest News, Check Here

RRB NTPC Admit Card 2025

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। यह एडमिट कार्ड उम्मीदवार की परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बिना इसके कोई भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है।

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 जारी होने से पहले आपका आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी किया जाएगा आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा के लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी किया जाता है और सभी उम्मीदवार इस सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए अपना परीक्षा शहर, परीक्षा कॉलेज और परीक्षा शिफ्ट देख सकते हैं याद रहे सिटी इंटीमेशन स्लिप आपका एडमिट कार्ड नहीं होता है |

Read AlsoRRB NTPC Admit Card 2025 Download Here

RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
    RRB NTPC परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट आपकी परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी प्रदान करती है।
  2. लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें
    वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आपको परीक्षा के लिए आवेदन करते समय मिली थी। अगर आप लॉगिन क्रेडेंशियल भूल गए हैं, तो वेबसाइट पर दिए गए “Forget Password” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
  3. Admit Card लिंक पर क्लिक करें
    लॉगिन करने के बाद, आपको अपनी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. आवश्यक जानकारी की जांच करें
    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपको उसमें दर्ज सभी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र का नाम, तारीख, समय, और आपकी व्यक्तिगत जानकारी की जांच करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर, आप संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें
    जब आप अपनी सारी जानकारी की जांच कर लें, तो एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट लें। परीक्षा में जाने से पहले इस प्रिंटआउट को अपनी पहचान प्रमाण के रूप में साथ ले जाएं।

RRB NTPC Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण

RRB NTPC एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा तिथि और समय
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश
  • अन्य व्यक्तिगत जानकारी

RRB NTPC Admit Card 2025 में त्रुटियाँ

अगर एडमिट कार्ड में कोई भी जानकारी गलत हो, तो उम्मीदवार को जल्द से जल्द अपने क्षेत्रीय RRB से संपर्क करना चाहिए। RRB की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। अगर एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र या अन्य जानकारी गलत है, तो इसे सही करवाना जरूरी है, ताकि परीक्षा में कोई समस्या न हो।

RRB NTPC Admit Card 2025 से संबंधित लिंक

RRB NTPC Admit Card 2025Available Soon
RRB NTPC Admit Card 2025 NewsCheck Here
RRB NTPC Exam Dates 2025Check Here
Official WebsiteClick Here

Latest Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top